उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महुआ कस्बे के समीप बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दलई पार गांव निवासी राजाराम का 45 वर्षीय पुत्र मिलन कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बहुआ कस्बे जा रहा था ल। जब उसकी बाइक बहुआ कस्बे के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई।

जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी दूसरी बाइक सवार के परिजन उसको कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!