उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवां गांव के समीप स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय युवक पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भलेवां गांव निवासी चंदन का 25 वर्षीय पुत्र संजय गांव के समीप स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था।

तभी उसका पर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!