उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के समीप यमुना नदी में कही से बहता हुआ आया अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप गया था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई थी। कामयाबी न मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के समीप लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव यमुना नदी के पानी से बहता हुआ कही से आ गया। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई थी। सफलता न मिलने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!