G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गाँव के समीप स्थित अपने खेत में काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदरियापुर गाँव निवासी रमेश की 41 वर्षीय पत्नी उमा देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे काम करने गई थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया।

साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट सचिन ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share