G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप पैदल जा रहा युवक अचानक रास्ते में चलते हुए गिरकर अचेत हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी संजय का 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम गांव के समीप पैदल किसी काम से जा रहा था।

तभी वह रास्ते में चलते समय अचानक गिरकर अचेत हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद साथ आए परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share