G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप स्थित खेत में काम करते समय गरज चमक के साथ गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी स्वर्गीय भानु प्रसाद निषाद का 24 वर्षीय पुत्र सोमचंद गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम कर रहा था। तभी गरज चमक के साथ गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई गया प्रसाद ने बताया की भाई गांव के समीप स्थित खेत में काम कर रहा था तभी गरज चम्मच के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत ही गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share