G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेशहन गांव के समीप अचानक बाइक के सामने भैस आने से बाइक भैस से टकराकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप Ufff घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव निवासी देवी शंकर शुक्ला का 40 वर्षीय पुत्र दिनकर शुक्ला बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी वाइक गांव के आगे पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने भैस आ गई और बाइक भैस से टकराकर रोड पर गिर गई।

जिससे बाइक सवार दिनकर शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए गजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share