G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गाँव के समीप बारिस के चलते बाइक फिसल कर गिर गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गाँव निवासी बाबू का 22 वर्षीय पुत्र बिपिन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गाँव के समीप पहुंची तभी बारिस के चलते बाइक फिसल कर गिर गई जिससे बाइक चालक बिपिन घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share