G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह बाईपास के समीप पिकअप।की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर गाँव निवासी शिव शंकर का 35 वर्षीय पुत्र विमल कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह बाईपास के समीप पहुँची।

तभी उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार विमल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना नेशनल हाइवे की एम्बुलेन्स के ईएमटी मोहित तिवारी व पायलेट रोहित को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share