उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रोड किनारे अज्ञात अधेड़ का शव 72 घण्टे पूर्व मिला था। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया। जब कोई पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने मोर्चरी हाउस दिया था। 72 घण्टे बीतने के बाद भी जब सफलता नही मिली तो शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के समीप कांशीराम कॉलोनी के निकट बिंदकी चौडगरा मार्ग में रोड किनारे बुधवार को दिन में करीब 3:00 बजे एक अज्ञात लगभग 50 वर्षीय अधेड़ पुरुष का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया था। मृतक की शिनाख्त 72 घण्टे बीतने के बाद भी जब सफलता नही मिली तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!