उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव के समीप स्थित पेड़ पर चढ़कर किशोर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी समीप से गुजरे बिजली के तार में दौड़ रहे बिजलीं के करंट की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव निवासी श्याम बाबू का 15 वर्षीय पुत्र केतन कुमार गांव के समीप स्थित पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियाँ तोड़ रहा था। तभी वही समीप से गुजरे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!