G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गांव में आज सुबह घर में काम करते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी राजू की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी आज सुबह अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को साँप काटने की बात बताई परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सुधा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share