उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव पीड़ित के परिजनों से मिलने जा रहे बांदा के पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल को कौशांबी फतेहपुर बार्डर पर पुलिस ने रोका। जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे। बांदा के पूर्व सपा सांसद के काफीले को रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे पइंसा थाना क्षेत्र के नारा बॉर्डर पर फतेहपुर जिले की धाता व खखरेरू पुलिस ने काफिले को रोका। काफिले को रोकते ही बांदा के पूर्व सासंद बालकुमार पटेल के कार्यकर्ताओं व पुलिस में जमकर नोकझोक हुई। इस दौरान तकरीबन एक किलोमीटर तक धाता खखरेरू मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। जिसमें एक एम्बुलेंस भी तकरीबन आधा घंटे फंसी रही।मामले की जानकारी मिलते ही मिलते ही खागा सीओ और एसडीएम बार्डर पर पहुँचे।

उन्होंने सभी को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने सीओ का हाथ पकड़ लिया जिससे माहौल गरमा गया। और सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में काफी देर तक तूतू मैमै चला। घंटों चली झड़प के बाद पूर्व सपा सांसद का बाल कुमार का काफिला पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन खुर्द गांव में अपने रिश्तेदार राजेश सिंह के यहां काफिले सहित रुके हुए है। पूर्व सासंद ने बताया के मैं कबरहा मंदिर में दर्शन करने के बाद कलनापुर गांव एक तेरहवीं भोज में जा रहे था। पर पुलिस ने हमारे काफिले को रोक लिया। पूरा मामला, जिसे लेकर सांसद परिजनों से मिलने जा रहे थे। आपको बता दें कि जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में 26 अगस्त को तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था,

जिसमें केशपाल सिंह पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर श्याम जी पांडेय ने हत्या कर दी थी। वही दो लोग घायल हो गए थे, जिनक इलाज चल रहा है।इसी मामले में अब तक दो अन्य नेताओं को भी गाँव जाने से पुलिस ने रोका था। कौशांबी शुक्रवार को बनारस से फतेहपुर जा रहे बनारसी से सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यय डा. आर.एस पटेल को कोखराज पुलिस ने रोक लिया था और समझा बुझाकर वापस बनारस भेज दिया था। शनिवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को भी पुलिस ने अजरौली पल्लावा गांव जाने से रोका था। पर वह पुलिस को चकमा देकर एक कार्यकर्ता के साथ बाइक में बैठकर 22 किमी चलने के बाद परिजनों से मिलने पहुंची थी। वही पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल भी बाइक से अजरौली गाँव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By