G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा कर उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आई जी आर एस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के संतुष्टि का फीडबैक प्रतिशत कम होने पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराए, साथ ही पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय।

उपजिलाधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की जाय, के लिए अपने–अपने तहसील में बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वसूली की जाय, साथ ही अपने–अपने तहसीलों में कार्यरत अमीनो को निर्देशित करे कि वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी व इसकी निगरानी स्वयं बनाए रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराया जाय, और संबंधित की जवाबदेही भी तय की जाए एवं जिस राजस्व कर्मी की शिकायत है उसी से जांच न कराएं अन्यथा संबंधित तहसील के एसडीएम की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ० अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share