Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गये किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी धर्मराज का 55 वर्षीय पुत्र रमेश खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसको किसी जहरीपे कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने के बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By