उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के निन्दवापुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निन्दवापुर गाँव निवासी राजेश कुमार के 13 वर्षीय पुत्र हर्ष वर्धन को गाँव निवासी करन अपने साथ बाइक पर सवार कर घर से निकला था।

जब वह गाँव के बाहर पहुँचा तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे करन और हर्ष वर्धन दोनो घायल हो गए हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने करन को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए, हर्षवर्धन को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!