उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर गाँव में बीती रात पति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको रात में ही लोगो ने शांत करा दिया सुबह फिर विवाद उत्पन्न हुआ और पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अम्बापुर गांव निवासी मोती लाल के 30 वर्षीय पुत्र लेखे बाबू का अपनी पत्नी से किसी बात को देखकर बीती रांत विवाद हो गया तो लेखे बाबू ने अपनी पत्नी को मारपीट दिया। लोगों ने मामले को रात में ही शांत करा दिया सुबह फिर विवाद उत्पन्न हुआ और पति लेखे बाबू ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात कब उसकी हालत निगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई तुरंत परिजनो ने फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए युवक को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!