G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे का। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित अपने कैंप कार्यालय में जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे राज्य स्तर मे कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी से काम नहीं है हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। महिला पहलवान भी अपने ताकत और दांव पेंच का प्रदर्शन अपने माता-पिता गांव क्षेत्र तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं विश्वास है फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक के डारी बुजुर्ग गांव की रहने वाली आयुषी देवी पुत्री रमेश चंद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर में कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर अपना नाम रोशन करेंगी। इस मामले में आयुषी देवी ने बताया कि वह गांव के ही जूनियर विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है उनके पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह चार बहने हैं जिनमें वह सबसे छोटी है। बताया कि उन्होंने लखनऊ कानपुर प्रयागराज फतेहपुर के कई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। जिनको चार बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक हासिल हुआ है। उन्होंने मांग किया कि शासन प्रशासन द्वारा उनकी मदद की जाए जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कुश्ती प्रतियोगिता में जा सके। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, मुदित अवस्थी, कल्लू यादव, किशन सिंह नयन सिंह अर्पित परिहार राहुल तिवारी राजकुमार उर्फ राज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share