उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार पिता पुत्री व किशोर घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पुत्री और किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए पिता को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के रज्जूपुर छिवलहा गांव निवासी बाबू मियां का 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शफीक अपनी 21 वर्षीय पुत्री आरजू 11 वर्षीय पुत्र रेहान को बाइक पर सावर कर खागा कोतवाली क्षेत्र दवा लेने गया था।

जब उसकी बाइक हरदो के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें पिता पुत्री और किशोर तीनों घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पुत्री आरज़ू और किशोर रेहान को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए पिता शफीक की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी तेज प्रताप व पायलेट भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!