उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव के समीप अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गए किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी बुद्धू का 66 वर्षीय पुत्र विजय गांव के समीप स्थित अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गया था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र अशोक कुमार ने बताया पिताजी खेत में चारा काटने गए थे। तभी सांप ने काट लिया इपाज के लिए कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!