उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गजई में बीती रात पति पत्नी के झगडे़ से तंग आकर युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के ग्राम अमचौली थाना पैलानी निवासी विशम्भर का 28 वर्षीय पुत्र सुनील निषाद अपनी पत्नी के साथ पिछले 6 सालों से जाफरगंज थाने के गजई गांव में रहता था। बताते है कि बीती पत्नी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share