G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ले में युवक एक घर में बिजली की वायरिंग करने के लिए ग्राइंडर से दीवार की कटिंग कर रहा था। तभी उसके हाथ से ग्राइंडर मसीन छिटक गई और मसीन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी इश्तियाक का 25 वर्षीय पुत्र नजमी जो लोगो के घरों में बिजली की वायरिंग कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

आज भी वह मोहल्ले में ही एक नए मकान की वायरिंग करने के लिए स्टूल पर खड़े होकर ग्राइंडर मसीन से दीवार में कटिंग कर रहा था। तभी स्टूल हिला और उसके हाथ से ग्राइंडर छिटक गया। जिससे वह ग्राइंडर की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके साथी उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share