उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, मा0 विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी भूरि–भूरी प्रशंसा की गई। सम्पूर्णता अभियान भारत सरकार द्वारा पूरे देश के 112 जनपद व उत्तर प्रदेश के 08 जनपद को नीति आयोग द्वारा सर्वे कर आकांक्षी जनपद चयनित किए गए थे , जिनमें से जनपद भी एक है। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद को विकसित जनपद में शामिल किए जाने के दृष्टिगत 06 पैरामीटरों(स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन) पर संतृप्त किया जाना था, इसी क्रम में जनपद में 06 पैरामीटरों पर यह अभियान निरंतर चलाकर जनपद को संतृप्त किया गया एवं आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में भी 06 पैरामीटरों के अलावा सामाजिक विकास का पैरामीटर्स था जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नीति आयोग के समस्त पैरामीटरों में ब्लॉक व जिले को संतृप्त करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर शोध अधिकारी, एमओवाईसी असोथर, बहुआ, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, देवमई, गोपालगंज, खजुहा, विजयीपुर, अर्बन नोडल अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक अमौली, खागा, धाता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला सलाहकार एनएफएनएसएस, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, प्रावैधिक सहायक ग्रुप बी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी, डीआरएम एनआईसी, खंड विकास अधिकारी हथगाम, एबीपी फैलो, सीएचसी हथगाम, बीपीएम, बीसीपीएम, डीएमसी यूनिसेफ, बीएमसी यूनिसेफ, सीडीपीओ हथगाम, सहायक अध्यापक हथगाम, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मिशन मैनेजर। जनपद स्तरीय फ्रंट लाइन वर्कर एएनएम, आशा, सहायक तकनीकी मेनेजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह व अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए अच्छे स्टालों के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसीएनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!