G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित मझिल गाँव पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक का चालक व खलासी घायल हो गया घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रान्त के जिला अलवर थाना गोविन्दगढ निवासी ट्रक चालक अजहर उद्दीन पुत्र तैय्यब 35 अपने छोटे भाई अख्तर 30 के साथ कलकत्ता से ट्रक में लोहा लादकर दिल्ली जा रहा था। तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मझिल गाँव पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को।टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक पलट जाने से दोनो घायल हो गये घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share