उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मेहडी गाँव में मंगलवार की शाम अचानक महिला अचेत हो गयी। जिसे इलाज के लिए कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार प्रतापपुर मेहड़ी गांव निवासी असरफी लाल की 35 वर्षीय पत्नी हेमप्रभा मंगलवार की शाम अचानक अचेत हो गयी। जिसे परिजन उपचार के लिए मंझनपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतिका के भाई अनिल ने शक जाहिर करते हुये पुलिस को सूचना दे दिया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही महिला की मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share