Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र आरा मशीन के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव निवासी मन्नी लाल का 23 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह व गाँव निवासी बीरबल का 22 वर्षीय पुत्र दिपक कुमार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के आरा मासीन के समीप पहुंची तभी रोड से निकली पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई।

जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By