G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सथरियांव के समीप शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सथरियांव गांव निवासी चतुर का पुत्र राजकुमार शनिवार की सुबह लगभग 10 पैदल खेत की ओर जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का चचेरा भाई सुरेन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share