Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज आनन्दपुरम मोहल्ला निवासी प्रेम पाल शुक्ला का 68 वर्षीय पुत्र अजय कुमार शुक्ला ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र जा रहा था।

जब रिक्शा लदिगंवा गाँव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स की ईएमटी अंकित कुमार व पायलेट हरिबाबू ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By