उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गाँव में बीती रात पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी लगा लिया। जानकारी होने पर उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी के कुछ ही देर बाद पति ने भी उसी स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव निवासी जयचन्द्र की 28 वर्षीय पत्नी सविता का रात किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। पति के बाहर जाते ही पत्नी ने अपनी धोती से पंखे में फांसी लगा लिया। उसी समय परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उसे तत्काल उपचार के लिए हरदों सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी के घर से बाहर निकलते ही पति ने भी उसी स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे तुरन्त फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए शहर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने सविता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!