उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 10,58,838/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातों में वापस कराई गयी। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया। सक्षम सिंह चौहान निवासी भिटौरा बाईपास, रामनगर पक्का तालाब सदर कोतवाली द्वारा फ्रेंचाइजी लेने के लिये कुल 549250/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये सम्पूर्ण धनराशि 549250 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।

वही सम्पत देवी निवासी अजमतपुर थाना ललौली के खाते से कुल खाते से 217000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदिका के द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज व साइबर क्राइम पुलिस थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर धनराशि 217000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विवेचनात्मक कार्यवाई के अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 217000 /- रूपये आवेदिका के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। और रोहित गौतम निवासी जलाला थाना कल्यानपुर द्वारा सोलर पॉवर प्लांट लगवाने के नाम पर के लिये कुल 118000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर थाना कल्यानपुर पर अभियोग कराया गया था, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातों में समस्त धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाई के क्रम में सम्पूर्ण धनराशि 118000 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। सुरेश कुमार निवासी चक इटैली थाना हथगाँम मोबाइल सिम बदलकर खाते से कुल खाते से 91740/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 90000 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।

साहिल पटेल निवासी बबई थाना चाँदपुर को कॉल कर उसके भाभी के मातृत्व शिशु का पैसा आने की बात कहकर खाते से 99000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातें में 75588/- रू0 धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाही के क्रम में धनराशि 75588/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। राधाकृष्णा निवासी दपसौरा थाना चाँदपुर को कॉल कर खाते से 9000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातें में 9000/- रू0 धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाही के क्रम में धनराशि 9000/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By