Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव में आज सुबह घर मे चाय बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई। और उसी चाय को माँ व उसकी बेटियों ने पी लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी राम प्रताप की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने सुबह अपने घर में चाय बनाया तभी चाय में छिपकली गिर गई। जिस पर सुनीता की नज़र नही पड़ी उसने उस चाय को खुद पिया और अपनी 18 वर्षीय पुत्री अनामिका

और 11 वर्षीय दूसरी पुत्री फलक को भी पिलाया। जब कुछ देर बाद तीनो की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने देखा तो बची हुई चाय में छिपकली पड़ी थी। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By