G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिद्यार्थी चौराहे के समीप बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर चौराहा मोहल्ला निवासी राम दयाल का 60 वर्षीय पुत्र राम नरेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी कोतवाली क्षेत्र विद्यार्थी चौराहे पर दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे राम नरेश रोड पर गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको उसी बाइक सवार ने इलाज के लिए नज़दीकी एक प्राईवेट अस्पताल पहुंचाकर वहाँ से निकल गया। घटना की सूचना उसके परिजन को हुई तो मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share