उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा तहसील के ऐरान्या ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर की कक्षा 4 की छात्रा जयशिका मौर्य को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी खागा बनाया गया है। यह आयोजन मिशन शक्ति 0.5 के तहत हुआ है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत, छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं ताकि वे नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकें। जिले की तीन तहसीलों में से एक खागा तहसील जिसमें लगभग 551 गांव शामिल हैं। खागा की कुल आबादी लगभग 7,86,635 है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों आबादी शामिल है। ऐसे आयोजनों से न केवल छात्राओं को आत्मविश्वास मिलता है, बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहन मिलता है। हाल ही में, इसी तरह का एक आयोजन सभी जिलों में भी हुआ था, जहां किसी को जिला अधिकारी व थाना प्रभारी एक दिन के लिए बनाया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share