G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत भूनेश्वरी देवी स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान रिंद नदी में 17 वर्षीय डूब गया। जिसका शव शनिवार की दोपहर गांव से कुछ दूर कटेलिहा मोड़ के पास नदी में उतराता मिला। जानकारी के अनुसार थाने के उमरिया मजरे सिजौली गांव निवासी रामशंकर का पुत्र शनि सोनकर शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के लिए भूनेश्वरी देवी स्थान गया था। बताते है कि विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने लगा तभी अचानक तेज बहाव के कारण वह डूब गया। उधर गोताखोरो ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी न मिली। शनिवार की दोपहर कटिलिहा मोड़ के पास किशोर का शव उतराता दिखाई दिया। जिसे पर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कक्षा 9 का छात्र था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share