Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन में आज लोगो के गुमशुदा खोये हुये 112 मोबाइल सेटों (कीमत लगभग 31 लाख रुपये) को जनपदीय थानों व सर्विलांस की संयुक्त टीम के प्रयास से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार सिंह के निर्देशन में जनता के गुमशुदा / खोये मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दुर्गेश दीप के निकट पर्यवेक्षण में प्रचलित अभियान के क्रम में जनपदीय थानों सहित सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से

जनपद अंतर्गत खोये/ गुमशुदा मोबाइल फोन को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर जनपद व सीमावर्ती जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 112 मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद किया गया हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 31 लाख रूपये है। आज 4 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में उक्त बरामद शुदा मोबाइल सेटों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By