Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव के समीप स्थित बाग गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हडकम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी नरेंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह घर के समीप स्थित बाग किसी काम से गया था।

तभी वहां जहरीले सांप के पूँछ पर उसका पैर पड़ गया तो सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात अपने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By