Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हुसैनी मोहल्ला निवासी हरिशंकर का 40 वर्षीय पुत्र नीतेश किसी काम से फतेहपुर जनपद आया था। जब वह औंग थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 2 पर पैदल जा रहा था। तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे नितेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह व पायलेट नरेंद्र और कल्यानपुर थाने में तैनात पीआरडी जवान आशा प्रसाद के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By