उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में मासूम सहित तीन को सर्प व जहरीले कीड़े ने काट लिया। पीड़ितों को इलाज के लिए नज़दीकी सीएचसी हरदो पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर निवासी शनि कुमार शनिवार दोपहर खेत से घर लौट रहा था।सर्प ने युवक के पैर में काट लिया। इसी तरह सुजानीपुर निवासी ब्रजमाेहन की पांच वर्षीय पुत्री वैश्नवी दरवाजे पर खेल रही थी। चार बजे वह किसी काम से कोठरी के अन्दर गई तभी जहरीले कीड़े ने मासूम के पैर में काट लिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी, स्वजन उसे आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात ऐलई गांव निवासी विनय कुमार के हाथ में सर्प ने डस लिया। तीनाें पीड़ित को चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद खागा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share