G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुजरही गांव के सामने बीती शाम दो ट्रकों की आपस मे भिडन्त हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी माेहम्मद नसीम जो ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपनी ट्रक में सब्जी लादकर प्रयागराज से काेलकाता जा रहा था। जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुजरही गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें नसीम घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share