उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र में आज लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पूरे तहसील के समस्त थानों व सरकारी संस्थानों में मनाई गई और एक होने की शपथ दिलायी गयी वहीं कोतवाली प्रभारी आर के सिंह के नेतृत्व में आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर हाइवे स्थित साईं ढाबा के पास रन फार यूनिटी कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस, बाल मंदिर इंटर कालेज, ए पीएस विद्यालय के बच्चे व खागा चेयरमैन गीता सिंह, नायब तहसीलदार खागा,

ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला ,अवर अभियंता विद्युत डी डी सोलंकी बाल मंदिर प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह, एवम स्वास्थ विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोग साईं ढाबा से दौड़ प्रारम्भ करते हुये पश्चिमी बाईपास स्तिथि तुलसी गार्डेन तक जय घोष हांथो में तिरंगा लेकर दौड़ते रहे। वहीं खागा कोतवाल द्वारा सभी लोगों को देशी घी के लड्डू वितरण किया गया। तो वहीं खागा चेयरमैन गीता सिंह ने नगर पंचायत परिशर स्तिथि अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में लौहपुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उपस्थित लोगों को एकता की शपथ दिलायी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share