G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा शंकर नगर गाँव के समीप साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार नानी व नाती दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी काली दीन का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार अपनी 60 वर्षीय नानी फूल मति पत्नी अमर नाथ जाफ़रगंज कस्बा निवासी को बाइक पर सवार कर बकेवर नानी का इलाज कराने जा रहा था।

जब उसकी बाइक बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा शंकर नगर के समीप पहुंची तभी साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार नानी व नाती दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी महेंद्र सिंह व पायलेट अनिल कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share