उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव के समीप रोड पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पति सहित मासूम घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी लाल शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र नंदू शर्मा बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद साँड़ी गांव अपनी ससुराल गया था। वहां से अपनी 26 वर्षीय पत्नी अर्चना शर्मा व 4 वर्षीय पुत्री मान्या शर्मा को बाइक पर सवार कर वापस घर लौट रहा था।

जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर नील गाय आ गई और बाइक नील गाय से टकरा गई। जिससे बाइक चालक नंदू शर्मा उसकी पत्नी अर्चना शर्मा व पुत्री मान्या शर्मा तीनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share