उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा खनन विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा जनपद में उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत प्रवर्तन करते हुए ओवर लोड वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट / त्रुटिपूर्ण नम्बर प्लेट वाले ट्रकों / डम्परों का चालान किया गया। ओवर लोड पाए गए 05 वाहनों का चालान करते हुए रू0 235940/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। दो वाहनों को जब्त करते हुए थानाध्यक्ष हुसैनगंज की सुपुर्दगी में दिया। गया एवं त्रुटिपूर्ण नम्बर प्लेट पाए जाने तथा नम्बर प्लेट से छेड़-छाड़ के 42 प्रकरणों में रु० 2,20,000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस इसी प्रकार कुल रु0 4,55,940/-का अर्थदण्ड (चालान) अधिरोपित किया गया। दिनांक 11.11.25 से अभी तड कुल 56 वाहनों को ओवर लोड पाते हुए चालान किया गया है। तथा 338 वाहनों का चालान त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट होने के कारण किया गया है। अब तक संयुक्त टास्क फोर्स के माध्यम से रु० 69,63,970/-का अर्थदण्ड / शास्ति अधिरोपित की गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share