उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर नहर पुल के समीप स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को जोरदार टक्कर भर दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के तरगदे मऊ गाँव निवासी शिव कुमार का 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार कक्षा 8 का छात्र था।जो साइकिल पर सवार होकर थानां क्षेत्र के गया प्रसाद सिंह शिक्षा संस्थान इण्टर कालेज तारापुर पढ़ने जा रहा था। जब वह थानां क्षेत्र के बीसापुर नहर पुल के समीप पहुंचा तभी थानां क्षेत्र के भिटौरा दूजी देवी इण्टर कालेज की तेज रफ्तार बस ने उसको ज़ोरदार टककर मार दिया।
जिससे वह साइकिल से गिरकर स्कूल बस के टायर के नीचे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
