उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के भुनगापुर चौराहे के समीप ट्रैक्टर पर सवार पल्लेदार चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के धर्मसादपुर गाँव निवासी झगड़ू का 22 वर्षीय पुत्र भुण्डल कुमार जो मेहनत मजदूरी करता है। रोज की भांति आज भी मजदूरी करने थरियांव गया था वहाँ से ट्रैक्टर में सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर पर सवार होकर हथगांम कस्बे जा रहा था।

जब ट्रैक्टर हथगांम थानां क्षेत्र के भुनकापुर चौराहे के समीप पहुंचा तभी ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछला और भुण्डल ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अंकित कुमार व पायलेट सुनील कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share