उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर आज सुबह भोर पहर कोहरे के चलते सौरा के समीप रोड किनारे खड़े ट्रेलर से अर्टिका कार टकरा गई। उसके बाद पीछे चल रहे सात वाहनो की आपस में भिडन्त हो गई। जिसमें अर्टिका सवार एक किशोर की मौत हो गई तो वही सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने पांच को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए, दो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार औरईया जनपद के अजीतमल थानां क्षेत्र के मुरादगंज निवासी संजीव गौतम अपनी 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी और 17 वर्षीय पुत्र यश गौतम को अर्टिका कार में सवार कर घर से निकले थे। जब वह मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सौरा के समीप पहुंचे तभी कोहरे के चलते रोड किनारे खड़े ट्रेलर से भिडन्त हो गई। उसके बाद पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक सात वाहन आपस मे टकरा गए।

जिससे अर्टिका कार में सवार यश की मौत हो गई और साथ लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलो को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टर ने यश गौतम को मृत घोषित करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर मामूली रूप से घायल पाँच लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल यश की माँ सीमा देवी और प्रयागराज जनपद के मेजा थानां क्षेत्र के आऊपुर निवासी श्याम सुन्दर के पुत्र आदर्श शुक्ला को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

