उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के डड़ीवा गांव की मोड के समीप शौचक्रिया के लिए गए ईट भट्ठा मजदूर को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे मजदूर रोड किनारे खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा गांव निवासी श्री किशन अपने परिवार सहित गाजीपुर थाना क्षेत्र के डड़ीवा गांव की मोड़ के समीप स्थित ईट भट्टे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। साथ मे उसका 20 वर्षीय पुत्र अमर जीत भी मजदूरी करता है अमर जीत ईट भट्टे के समीप रोड पार कर शौचक्रिया के लिए गया था। तभी रोड से गुज़रा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।

वाहन की टक्कर से अमरजीत रोड किनारे खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे अमर जीत के पिता श्री किशन ने बताया कि हम लोग गाजीपुर थाना क्षेत्र के डड़ीवा गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में मजबूरी करते हैं। हमारा पुत्र शौचक्रिया के लिए गया था काफी समय बीतने के बाद जब वापस नहीं लौटा तो हम ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो देखा वह घायल अवस्था में खंती में पड़ा था। तुरन्त इलाज के लिए गांजीपुर लेकर गए वहाँ से जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share