उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंजू प्रजापति सदस्या, उत्तर प्रदेश, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में दूर दराज से आई हुई महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं पिछली जनसुनवाई में आवेदनों के निस्तारण की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आज कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराए।

जन सुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक सहायता संबंधी भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share