उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। पुलिस बल की मौजूदगी में निकली इस शिव बारात ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। वहीं डूडेश्वर धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के निकट स्थित प्रसिद्ध डूडेश्वर धाम में रविवार की सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल और पंचामृत से जलाभिषेक किया, दीपों से आरती उतारी और भगवान शिव से सुख-समृद्धि व सफलता की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डूडेश्वर धाम में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। महिला पुलिस भी तैनात रही, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा स्वयं लगातार क्षेत्र के शिव मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
इसके अलावा कस्बे के बाबा कुटी स्थित शिव मंदिर, ललौली रोड स्थित कैलाश मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और जलाभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला छिपहटी स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के साथ निकली यह बारात मां काली मंदिर (हजरतपुर ठठराही) पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद बरात नहर पुल स्थित शिव मंदिर पहुंची। इसके बाद शिव बारात बजरिया, खजुहा चौराहा, मुगल रोड, ललौली चौराहा, तहसील रोड, गांधी चौराहा, फाटक बाजार और मेन बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
शिव बारात में भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और वीर हनुमान की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। वहीं महा शिवरात्रि के अवसर पर कुंवरपुर रोड कुंदनपुर, ललौली रोड नई कॉलोनी मोड़, मैनी कुआं स्थित शिव मंदिर सहित कई स्थानों पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!