G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से गांवों एवं विद्यालयों में “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं से समन्वय स्थापित कर महिलाओं, किशोरियों तथा उनके परिजनों को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को अपराधों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस “बहु-बेटी सम्मेलन” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिल रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share